
बाइक दुर्घटना में युवक की घटना स्थल पर मौत
परसा- सिवान-शितलपुर एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के सगुनी विद्यालय के समीप बाईक दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई।जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया।मृतक पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोरा गाँव निवासी रफीउल्लाह खान का 25 वर्षीय पुत्र आदिल खान तथा घायल युवक गाँव के ही सीताराम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में पहचान किया गया।घटना के उपरांत स्थानीय ग्रामीणों कि सहयोग से दोनों युवको को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने आदिल खान को मृत घोषित कर दिया।वही मनीष कुमार को प्राथमिकी उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह स्वास्थ्य केंद्र पहुँच घटना की जनकारी लिया।और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही आदिल के परिजनों में कोहराम मच गया।




Recent Comments