
मांझी। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन की सख्ती के बाद स्थानीय छठ घाटों पर व्रतियों की उपस्थिति नगण्य रही। बावजूद इसके व्रती कई घाटों पर एक्का दुक्का की संख्या में अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देकर निकलते रहे। लगभग सभी गांवों के सामने खासकर राम घाट पर कुछ लोग ही नजर आए। मालूम हो कि सामान्य दिनों में उक्त घाट पर हजारों की भीड़ जमा होती हैं। इससे पहले प्रशासन द्वारा लोगों से अपने अपने घरों में ही छठ व्रत करने की अपील की गई थीं।




Recent Comments