तरैया(सारण) :

प्रखंड के नेवारी गाँव में जल नल योजना कार्यक्रम के तहत घर-घर बिछ रहे पाइप और लग रहे नल के तहत दरवाजे पर नल लगवाने के विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भीड़ गये।और मारपीट हो गया जिसमें आठ लोग घायल हो गये है।घायलों में बबन महतो,उसकी पत्नी मालती देवी,पुत्री ममता कुमारी,शैलेश महतो की पत्नी माला देवी,किशुन महतो,रंगीला महतो,पवन कुमार एवं नीतीश कुमार शामिल है।इस संबंध में एक पक्ष से रंगीला महतो और दूसरे पक्ष से मालती देवी ने थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।