वैशाली:बिदूपुर में स्पीड ब्रेकर की विवाद में जमकर मारपीट ,आधा दर्जन घायल
 प्रेम कुमार 
बिदूपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन ग्राम में उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब अचानक दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट होने लगी जैसे ही शोर शराबा हुआ आस पास के लोग जुट गए और मामले को किसी तरह शांत कराया जब तक आस पड़ोस के लोग जुटे तब तक लगभग आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो चुके थे आनन फानन में लोगो ने फौरन सभी घायलों को इलाज हेतु हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा घटना मंगलवार की अहले सुबह की बतायी गयी है घटना की सूचना पाते ही बिदुपुर पुलिस घटनास्थल पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस ने बताया कि गाँव के ही हरिबंशु राय एवम अमोद पासवान के बीच ग्रामीण सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर मारपीट हुई है जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए है सभी का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में कराए जाने की सूचना है पुलिस ने बताया कि हरिबंशु राय द्वारा सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाया जा रहा था जिसका अमोद पासवान द्वारा बिरोध किया गया इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस मे मारपीट पर उतारू हो गए और मारपीट की घटना को अंजाम दिया
स्पीड ब्रेकर बनाने की बिबाद में दो पक्षो के बीच मारपीट हुई है जिसमे आधा दर्जन लोग के घायल होने की सूचना है एक पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है
रीतेश कुमार मंडल थानाध्यक्ष बिदुपुर