बीडीओ ने सभी एचएम के साथ कि बैठक।

परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा(सीवान )प्रखण्ड के सहुली स्थित बीआरसी भवन में बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह के अध्यक्षता व डॉ राजकुमारी के नेतृत्व में एक बैठक किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी विद्यालय के एचएम को आगामी 19 जनवरी को जल-जीवन हरियाली, दहेज़-प्रथा व बाल-विवाह पर होनेवाले मानव श्रृंखला के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का निर्देशित कार्यक्रम जल-जीवन हरियाली को लेकर आगामी 19 जनवरी को होनेवाली मानव श्रृंखला सीवान सिसवन मुख्य मार्ग व हसनपुरा दरौंदा मुख्य पथ पर 9 किलोमीटर पर बनेंगी। मानव श्रृंखला की तैयारी के लिए अभी से ही प्रचार-प्रसार करें। मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सभी प्रखण्ड व पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मियों को अपने कार्य क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करना होगा। शहरी व ग्रामीण लोगों को जल जीवन हरियाली के बारे में विस्तार से बताए। ताकि लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। वही प्रखण्ड के सभी सरकारी विद्यालय के एचएम को निर्देश दिया की स्कूल के छोटे बच्चे इसमें शामिल नही होंगे। वही उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में जल-जीवन हरियाली सभी के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर बीआरपी उमेश सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, सीआरसीसी कामाख्या नारायण पाठक, श्यामदेव यादव, शिक्षकों में प्रह्लाद राम, कयामुद्दीन अंसारी, अलीअख्तर खान, कुमार सौरभ, मिर्जा मुमताज बेग, अब्दुर्रहमान अंसारी, चंद्रशेखर राम, संजय यादव, मनीर आलम सहित सभी एचएम उपस्थित थे।