मढ़ौरा।
गौरा ओपी क्षेत्र के खोरर्मपुर निवासी 60 वर्षीय इंद्रदेव महतो की बुढ़ी आंखो के सपने को हैकर ने चकनाचूर कर दिया । हैकर ने धोखाधरी कर उनके और उनके बेटे जीन्टू कुमार की मजदूरी से जमा किये रुपये को खाते से उड़ा लिये। दोनो ं ने कठिन मेहनत कर अपनी पेट काटकर रुपये घर बनाने के लिये जमा किये थे । इस बात जानकारी उन्हें तब हुई जब वे अपने छटे बेटे को एटीएम से पांच हजार निकासी के लिये आईडीबीआई बैंक मझवलिया रसूलपुर भेजे थे। पीड़ित ने बताया कि उनका खाता आईडीबीआई बैंक मझवलिया रसूलपुर में है। जिसमे वह मजदूरी करके वर्षों से थोड़ा थोड़ा रुपया जमा कर रहा था। हिमाचल में रहकर प्राइवेट काम कर रहा बड़ा बेटा जीन्टू कुमार भी हर महीने उसी खाते में पैसे भेजता था। पिता और पुत्र मजदूरी करके घर बनवाने के लिये पैसा जमा कर रहे थे । जमा रुपये से इसी माहिने में खरमास के बाद घर की नींव डालनी थी। गुरुवार को जब वह कुछ काम के लिये पांच हजार रुपये निकालने गये तो खाता में मात्र 251 रुपये ही बता रहा था। जिसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधक को इसकी सुचना दी और पासबुक प्रिंट कराया तो उसमें चार दिनो में 30 दिसम्बर से लेकर 2 जनवरी तक पाटलिपुत्रा औऱ गया में 90 हजार की निकासी कर लेने की जानकारी मिली। इस दौरान पीड़ित के मोबाइल पर एसएमएस भी आया। लेकिन उसने ध्यान नही दे सका । हैकर द्वारा पैसों की निकासी कर लेेेेने से और घर बनाने का सपना टूटता देख पीड़ित इंद्रदेव महतो के आंखे छलक आई।




Recent Comments