सोनपुर। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोनपुर प्रखंड के कसमर एवं सैदपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधुत, राजस्व , खाद्य आपूर्ति, नलजल आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अलग अलग स्टॉल लगाएं गए थे. जहाँ अधिकारियों व कर्मियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके आवेदन को जमा किया साथ ही पहले से दिए गए  प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करते हुए किसी का जन्म, मृत्यु, आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य समस्याओं के निदान करते हुए लाभुकों को प्रमाण पत्र सोनपुर बीडीओ अरोमा मोदी, सीओ राजकुमार, बीपीआरओ राजेश कुमार, आरओ संजीव कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिन्हा ने दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर के दौरान प्रमाण पत्र वितरण किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ सोनपुर बीडीओ ने की।
सैदपुर पंचायत में जिनका नाम राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है या नए राशन कार्ड बनाने हैं वैसे 28 आवेदन व राजस्व 75,बृद्धा पेंशन,नलजल -2, विधुत 3, आवेदन जमा किया है जबकि कसमर -खाद्य आपूर्ति 35, राजस्व 9, विधुत 2-, नलजल 3 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमे सभी आवेदनों को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया। जहां जांच पड़ताल के उपरांत सभी समस्याओं का समाधान 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। एक बात की जानकारी देते हुए बीडीओ अरोमा मोदी ने बताई की
शिविर में अलग-अलग विभाग के काउंटर लगाए गए थे, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस शिविर में सभी कर्मियों ने अपने अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ कार्य किया. शिविर मे सबसे ज्यादा राशन कार्ड बन्द होने,मृत पूर्वजों के जमाबंदी क़ो वर्तमान भु स्वामी के नाम जोड़ने, खेसरा, चौहदी के सुधार, एवं वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत आई। शिविर के माध्यम से आम जनों को सरकारी कार्यालय को चक्कर लगाने से सैकड़ो लोगों को राहत मिली है जिसे सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस शिविर में स्थानीय मुखिया,समिति,सरपंच,वार्ड सदस्य,एवं समाजसेवियों ने पहुंचकर लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों कर्मियों को पहल की है.