पानापुर (सारण ) प्रखंड के कोंध  एवं भोरहा  पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कोंध  पंचायत स्थित हाइस्कूल के मैदान में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन एडिशनल जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशेंद्र पाल एवं जिलापार्षद रत्नेश कुमार भास्कर  ने किया. इस शिविर में  विद्युत, स्वास्थ्य,कृषि, सहकारिता, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं  कर्मी उपस्थित थे. इस मौके पर जिलापार्षद  ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं सुलभ निष्पादन करना है. आमजन इस शिविर का लाभ उठायें.बीडीओ आनंद पांडेय ने बताया कि पूर्व से प्राप्त 20  आवेदनों में सभी का  निष्पादन किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि आज की इस शिविर में प्राप्त आवेदनों को 30 दिनों के अंदर निष्पादित कर दिया जायेगा.इस मौके पर बीडीओ आनंद पांडेय,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, कौशल किशोर सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार भगत सहित अन्य उपस्थित थे.