जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के वजह से वर्तमान समय में शैक्षणिक स्तर में गिरावट आने का एनएसयूआई ने लगाया आरोप

एनएसयूआई सारण जिला की बैठक कांग्रेस भवन छपरा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं विस्तार पर व्यापक रूप से चर्चा हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा का जो हाल है वह पूरे बिहार के विश्वविद्यालयों से भी बुरा हाल है ।जयप्रकाश विश्वविद्यालय का शैक्षणिक स्तर रसातल में मिल गया है उसके साथ साथ चारित्रिक रूप से भी भारी गिरावट हुआ है वर्तमान कुलपति प्रति कुलपति के ऊपर सारण के शिक्षा जगत में चारित्रिक रूप से गिरावट की चर्चा जोरों पर है, जो शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है ।शैक्षणिक सुधार एवं खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए एनएसयूआई चरणबद्ध तरीके से संघर्ष करेगी ।पीएचडी सेक्शन में व्यापक रूप से आर्थिक भ्रष्टाचार फैला हुआ है ।शोध कार्य इस विश्वविद्यालय में पूर्णतः बंद हो गया है। बैठक का संचालन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता अफाक खान, नितेश यादव, प्रशांत तिवारी, शुभम सिन्हा, प्रकाश सिंह, सलमान अख्तर, सनी सिंह, रोहित महतो ,मुन्ना कुमार ,अभिषेक सिंह ,विपिन कुमार ,अमरेश कुमार, अशोक कुमार ,विपिन कुमार ,अमरेश कुमार ,रॉकी कुमार आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता नितेश यादव ने किया।




Recent Comments