कश्मीर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद CRPF के जवानों को कैंडिल मार्च निकाल दी गई श्रधांजलि

वैशाली :- जिले के पातेपूर बाज़ार स्थित पातेपूर के सभी सभी मुस्लिम हिन्दू सभी दल के लोग शहीद के याद में कैंडिल मार्च करते हुए बाज़ार के सभी गली मुहल्ले में पाकिस्तान मुर्दाबाद .हिन्दुस्तान जिंदाबाद वीर शहीद अमर रहे .इमरान खान मुर्दाबाद का नारा बुलंद करते हुए सभी लोगों ने एक स्वर में कहा के अब वक्त आगया है पाकिस्तान को सबक सिखाने का !
और ये जवान की शहादत को हम सभी देशवासी कभी नहीं भूल पाएंगे लोगों ने सरकार से प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा की 14 फरवरी को शहादत दिवस के नाम से मनाया जाए
कैंडिल लेकर बाज़ार का भ्रमण करते हुए काफिला पातेपूर मेन चौक शहीद मौजे सहनी स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को श्रधांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन व्रत किया
इस अवसर पर उपस्थित मनोज सिंह. हैदरअली. राज कुमार. मो0 अशरफ़. एहतेशाम फ़रीदी.सरफ़राज़ अहमद. संजीत कुमार. पंकज कुमार.के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए

रिपोर्ट एहतेशाम फ़रीदी पातेपूर