सारण :मशरक में राजद के आहूत बिहार बंद का व्यापक असर, यातायत सहित दुकानें भी बंद

मशरक :21/12/17
राजद केबिहार बंद के आह्वान पर मशरक बजार पूर्णतः बंद रहा। इस दौरान प्रखंड कार्यालय सरकारी स्कूल बैंक सहित अन्य कार्यालय बंद रहे। बंद
समर्थकों ने एस एच 73 को देवरिया नहर के पास जाम कर घंटो यातायात बाधित किया जबकि मशरक जं पर थावे-छपरा सवारी गाड़ी को घंटों रोककर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। हालांकि जाम की सूचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने 1बजे के करीब जाम हटवाया। जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजद विधायक केदारनाथ सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों राजद कार्यकर्ता बंद के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय के सड़कों पर उतरे।और अलग अलग टोलियाँ बनाकर बंद को सफल बनाने में जुटे रहे।बंद समर्थकों में मुख्य रूप से रंजीत सरपंच जितेंद्र सिंह शशि भूषण सिंह राजेंद्र सिंह टुनटुन खॉन कर्ण सिंह प्रमुख जितेंद्र राय सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता थे।




Recent Comments