
परसा(सारण)।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल में आज तक एक सुई की फैक्ट्री नहीं लगी।कभी मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास के लिए कोई कंपनी स्थापित करने कोशिश नहीं किया।केवल शराबबंदी में ब्यस्त रह रहे है और कहते है बिहार पिछड़ा है।इसका जिम्मेवार कौन है! उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने परसा के श्रीराम खेल मैदान मारड़ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।चिराग पासवान ने कहा कि देश एक साथ आजाद हुआ था।उस समय से मुम्बई,महाराष्ट्र गुजरात दिल्ली समेत अन्य राज्य और शहर में विकास की गंगा बह रही है और हमारे मुख्यमंत्री बिहार को पिछड़ा कहते है।यदि बिहार पिछड़ा है तो इसका जिम्मेवार कौन है।उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट है।शिक्षक,भवन संसाधन की कमी से शिक्षा व्यवस्था लचर गई है।उन्होंने मुख्यमंत्री पर पहले शराब की ठेका खोलने और अब बंद करने में अपना समय लगा दिया।शराब बनाने वाले,बेचने वाले पर सरकार कोई करवाई नही कर रही है।केवल पीने वाले पर मुख्यमंत्री फोकस किये है।उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने युवाओं और वार्ड सदस्य के साथ मुख्यमंत्री के पुलिस द्वारा पिटाई करने की निंदा किया।कार्यक्रम में चिराग पासवान को कार्यकर्ताओ द्वारा टोपी,तलवार तथा अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।जिसको अध्यक्ष ने फूलमाला से स्वागत किया।कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में किशोरी द्वारा अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में जिकाध्यक्ष दीपक सिंह,पूर्व विधायक स महासचिव सतीश कुमार सिंह,बिपिन पटेल,गुंजन मांझी, सीताराम मांझी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments