एक घंटे के भीतर ही चोरों ने चुराए दो बाईक
परवेज़ अख्तर/सीवान :
जिले के मैरवा थाना के इलाकों में इन दिनों बाईक चोरों के ख़ौफ़ से आम लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है। हर दूसरे दिन बाईक चोर किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार की देर शाम को चोरों ने एक घंटे के भीतर मैरवा बाजार से दो बाईक चुरा लिया। मैरवा मेन रोड से विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव की बाईक चोरों ने चुरा लिया। इस घटना को लेकर सीसीटीबी के फ़ुटेज के आधार पर एक लाइनर को पकड़ कर पुलिस अभी पूछताछ कर ही रही थी। इसके एक घंटे के अंदर ही थाने से महज 50 मीटर की दूरी से चोरों ने दूसरी बाईक चुरा लिया। पीड़ित मैरवा के फरछुआ का राजू तिवारी है जों बिल कलेक्शन का काम करता है। वह थाना रोड के चिंटू गुप्ता के घर बिल का हिसाब करने आया था। उसने अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी तथा अंदर चला गया। 10 मिनट बाद वापस आने पार उसकी बाईक वहांं नही थी। पुलिस आशंकित जगहों पर छापेमारी कर रही है।




Recent Comments