मांझी। प्रखंड के गौरी मठिया में दीपक भारती के आवासीय परिसर में चंपा हॉस्पिटल दाउदपुर के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पारस हॉस्पिटल पटना के एमबीबीएस जेनरल फिजिशियन डॉ. अंशु अंकित के द्वारा घुटना दर्द, डायबिटीज, हृदय रोग व दमा से ग्रसित 250 पुरुष व महिला रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं स्वस्थ-जीवन के लिए उचित सलाह दी गई। डॉ. अंशु अंकित ने कहा कि स्वास्थ्य हीं सबसे बड़ा धन है। इसके प्रति हम सभी को सचेत रहना चाहिए। 40 वर्ष की उम्र के बाद स्वस्थ महसूस होने के बाद भी व्यक्ति को साल में अपना मेडिकल चेकअप एक बार जरूर करा लेना चाहिए। मौके पर हरिमोहन सिंह गुड्डू, अवनीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।