
मांझी विधान सभा स्तरीय सेक्टर पदाधिकारियों के साथ एसडीओ और एसडीपीओ ने की बैठक
मांझी(सारण)। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा व एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने मांझी विधान सभा स्तरीय सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एसडीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से 01 से 298 तक बुथों के सत्यापन सहित मुलभुत सुविधाओं, भवन, शौचालय, बिजली, सड़क आदि की जानकारी ली गई। वहीं एसडीएम ने शिक्षा पदाधिकारियों व विद्युत विभाग के जेई को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर तीन दिनों के अंदर हर समुचित व्यवस्था करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं मांझी, दाउदपुर व जलालपुर थाना पुलिस को संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करने व शांति-व्यवस्था व मतदान में बाधा डालने लोगों की सूचि बना कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अशोक कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, मनोज तिवारी, मृत्युंजय कुमार समेत कुल 27 सेक्टर पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं पदाधिकारियों में मांझी बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, जलालपुर बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ दिलीप कुमार व धनंजय कुमार, बीईओ ललन महतो समेत विद्युत विभाग व पीएचडी के सभी जेई व प्रखंड के कई कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments