
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय प्रखंड के कई गांवों में भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी जनों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री के पत्र को घर घर पहुंचाने का काम किया।मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर बाजार,इसरौली, मढ़ौरा नगर, राहिमपुर आदि गांवों में बूथ कमिटी के माध्यम से प्रधानमंत्री के पत्र को आम जनों तक पहुंचाने में जुटे रहे।इस दौरान इसरौली और मुबारकपुर बाजार पर जनसंघ के संस्थापक स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकों बलिदान दिवस पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व मढ़ौरा विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्प्रेरक दिन है।एक देश और एक बिधान की सोच रखने वाले स्व मुखर्जी के प्रति उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में अपना योगदान देकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।इसके लिए भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में विजय पथ पर अग्रसर है।वही दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर आम जनता को लिखे खुले पत्र को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का एक एक कार्यकर्ता लगा हुआ है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले पत्र में जनता की सामूहिक शक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा है कि,’130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या विपत्ति तय नहीं कर सकती।’ सरकार के पिछले एक साल के कामकाज का लेखा-जोखा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरी सजगता, संवेदनशीलता के साथ काम किया है।लॉकडाउन के कारण राजनीतिक रैलियों पर पाबंदी व शारीरिक दूरी के दिशा-निर्देशोंको देखते हुए प्रधानमंत्री ने खुले पत्र के माध्यम से जनता के साथ संवाद कायम करने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री के अनुसार लॉकडाउन के कारण हो रही परेशानियों के बावजूद सामूहिक संकल्प शक्ति के बल पर हमने कोरोना को भारत में उस तरह फैलने से रोकने में सफल रहे, जैसी आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विजय पथ पर अग्रसर हैं और इसमें जीत सुनिश्चित है। इसके लिए आम लोगों को कोरोना से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘हमारे एक हाथ में कर्म और कर्तव्य है, तो दूसरे हाथ में सफलता सुनिश्चित है।’ इस मौके पर पूर्व विधायक लालबाबू राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, किसान मोर्चा के रंजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा के शत्रुघ्न भगत,मढ़ौरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष रामशंकर प्रसाद उर्फ मिठू महतो,राकेश सिंह उजाला समेत दर्जन भर लोग थे।




Recent Comments