
एसडीओ के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली, सभी ने मतदान के लिये किया प्रेरित
मढ़ौरा: मतदाता जागरुकता के लिए स्लोगनों के साथ आईटीआई से एसडीओ के नेतृत्व मे आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के साथ बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। रैली को म एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने रवाना किया अौर खूद भी साथ सात चले अौर नारे लगाये । शुक्रवार को मतदाता जागरुकता कें लिए स्लोगन लिखी तख्तियों कें साथ आंगनवाड़ी सेविका ने प्रखंड मुख्यालय से रैली निकाल नगरी क्षेत्र की भ्रमण की। सेविका सहायिका ने आम लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की । इसके साथ अठारह साल कें युवा व युवती अपनी नाम मतदाता सूचि में जुड़वांने कें लियड आगे आने का आहवान किया गया । ज्ञात हो कि चुनाव आयोग की निर्देश कें आलोक में सभी प्रखंडो में इस तरह कें जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिससे आम लोग अधिक से अधिक जागरूक हो भयमुक्त वातावरण में मतदान केंद्र तक जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस मौके पर सीडीपीओ,पर्यवेक्षिका
बीडीओ अमरेश कुमार, शिक्षक प्रमोद सिंह समेत दर्जनों कि संख्या में आंगनवाड़ी सेविका, स्कूली वच्चें शामिल थे।




Recent Comments