मशरक में जविप्र का 13 बोरा चावल जब्त
मशरक : मशरक पुलिस ने मशरक गोला रोड में छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए भंडारण किए गए भारतीय खाद्य निगम की 13 पैकेट चा वल बरामद किया। एसडीओ मढ़ौरा के निर्देश पर एमओ अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। मशरक पूर्वी पंचायत के जन वितरण प्रणाली के विक्रेता रामेश्वर सिंह के दूकान से कालाबाजारी के लिए खाद्यान्न की भंडारण किए जाने की सूचना दूरभाष पर मिली। सुचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित करवाई करते हुए मनोज कुमार के गोदाम और जन वितरण प्रणाली के दुकान पर छापेमारी की गयी। इस दौरान डीलर के घर के बगल से कृष्णा ओझा के खेत में रखे गए 20 लीटर किरासन तेल बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान बरामद खाद्यान्न और किरासन तेल डीलर मोहन ओझा को जिम्मेनामा पर सौंपा गया। इस संदर्भ में एम ओ अमरेन्द्र सिंह द्वारा डीलर के विरुद्ध 7ईसी एक्ट 1955 के तहत थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।




Recent Comments