मुख्यालय से बिना सूचना के गायब और मिटिंग से अनुपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट पर निर्वाची पदाधिकारी ने किया शो-कॉज
तरैया(29.03.2019) :
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय में प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखण्ड के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में सेक्टर पदाधिकारी दिग्विजय नारायण मिश्र अनुपस्थित पाये गये।जिस पर निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने शो-कॉज किया है।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि बिना सूचना के मुख्यालय से गायब रहना और बैठक में भाग लेना लापरवाही का घोतक है।चुनाव कार्य मे लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।इसलिए शो-कॉज किया गया है।जिसकी सूचना जिला में भेज दी गयी है।संतोषप्रद जवान नहीं मिलने पर आगे की करवाई की जायेगी।बैठक में सभी बूथों का नजरी-नक्शा,बेसिक सुविधा तथा मतदाता जागरूकता के बारे में सभी सेक्टर पदाधिकारी को बताया गया।उक्त मौके पर सेक्टर पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह,कौशल किशोर गुप्ता,सुमन कुमार, प्रमोद कुमार,भानू प्रताप सिंह व अन्य मौजूद थे।