भुआलपुर में आगलगी में दो घर जल के राख,लॉक डाउन बढ़ी परेशानी

पीडित परिवार को सहायता उपलब्ध कराते
मढौरा,सारण ।प्रखंड के भुआलपुर पंचायत के भुआलपुर नोनियांटोली बस्ती मे चन्द्रमा राय, वंशी राय तथा मूरत राय के घर मे वृहस्पतिवार की देर शाम को आग लग गई तथा गुजर-बसर करने का ठिकाना जलकर राख हो गया। अग्नि पीड़ित परिवारों के पुरुष बाहर के प्रदेशो में रहते हैं।इधर अग्निपीड़ितों के घर की महिलाएं और अन्य सदस्य लॉक डाउन में बढ़ी परेशानी में अपने को बेसहारा महसूस कर रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के कंट्रोल रूम को दी। जहा से मढौरा के भाजपा नेता मनोज सिंह को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद मनोज सिंह ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपने निजी कोष से तत्काल राशन सामग्री, चावल, आटा,बिस्कुट एवं गुजर-बसर हेतु तिरपाल खरीदने के लिए आर्थिक मदद की। भाजपा नेता मनोज सिंह के सहयता को मढौरा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा, पैक्स अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता अरुण कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार के घर जाकर जरुरी सामग्रियों को पहुचाया।संकट की घड़ी में मदद मिलने से अग्निपीड़ितों ने अपना आभार व्यक्त किया है।