तरैया 30.05.2020

प्रखंड के माधोपुर पंचायत के सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू यादव ने क्वारेंटाइन कैम्प मध्य विद्यालय माधोपुर हिंदी व प्राथमिक विद्यालय हसनपुर बनिया में ठहरे प्रवाशियो के बीच साबुन,सर्फ,सेम्पू,बिस्कुट का पैकेट व तरबूज का वितरण किया।सरपंच ने बताया कि अपने निजी कोष से प्रवाशियो के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण कर रहा हुँ।उक्त मौके पर राकेश राय,आनन्दी सहनी, बालेश्वर सहनी,अनिल राम, बिक्रमा राम,अशोक राय,काशी साह व उपेन्द्र साह उपस्थित थे।