ग्रामीणों ने एक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : थाना क्षेत्र के सिसवन गांव के तीन बच्चों को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ उसकी पिटाई कर दी तथा पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी निवासी पवन पांडेय है। पुलिस ने उसे हिरासत में रखा था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर गांव के ही मोतीचंद गोड़ का पुत्र जीतू कुमार, सुनील साहनी का पुत्र रौशन कुमार एवं
धनजी साह का पुत्र बुलेट इसोपुर गांव के पास मछली पकड़ने गए थे।