​*भागलपुर:रंगड़ा प्रिमीयर लिग के उद्घघाटन मैच बारीश के कारण हुआ ड्रा*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉
भागलपुर जिले के रंगड़ा प्रखंड के रंगड़ा क्रिकेट ग्राउड में रंगरा प्रिमीयर लिग टी -20 टूर्नामेंट का उदघाटन इस्माईलपुर के जिला परिषद सदस्य बिपिन मंडल ने किया. मैच टीम दबंग सुपर किंग और टीम रॉयल चेलेंजेर रंगरा के बिच खेला गया.

 जिसमें कि  दबंग सुपर किंग के कप्तान छप्पन सिंह मोनू  ने पहले टॉस जित कर बल्लेबाजी करने का फेसला लिया.  दबंग सुपर किंग का शुरूवात अच्छा नही रहा . पहले ही ओवर में 2 विकेट गिर गए. कप्तान छप्पन सिंह 4  रन पर आउट हो गया.साथी बल्लेवाज़ सम्राट् बिक्की ने 88 रन और अंकित सिंह ने 58 रन बनाकर लाजवाब पारी खेल कर टीम को 20 ओवर में 195 रन 8 विकेट पर  बनाया. दबंग के तरफ से अंकित ने सानदार गेंदवाजी करते हुए 3 विकेट भी लिए और जवाब में रॉयल चेलेंजेर रंगरा ने अच्छी शुरुआत दिखाई लल्ला ने 15 रन और निक्की 30 रन, यश राज 20 रन, पुनीत 18 रन, वहीं मौशम खराब होने के कारण मैच को रोकना पड़ा आर.सी.आर. रंगड़ा के टीम ने 13 ओवर में 102 रन पर 5 विकेट  बनाकर खेल रही थी. आर.सी.आर. टीम को जीत के लिए 42 बॉल में  93 रन बनानी थी . लेकिन बारिश के कारण मैच को रोक कर दोनों टीम को अम्पायर ने 1 पॉइंट दिया.आर.सी.आर. के कप्तान आदर्श ने अच्छी गैंदवाजि करते हुए 3 विकेट लिए.
          अम्पायर के रूप में नीलेश झा और अमर ठाकुर स्कोरर सागर सिंह कर रहे थे. कॉमेंट्री बिनीत सिंह और शिवम् सिंह कर रहे थे.