दाउदपुर(सारण)। सारण प्राधिकार के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने शनिवार को मांझी प्रखंड के इनायतपुर बलेसरा लेजुआर तथा बंगरा पंचायत में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा सम्बन्धित मुखियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोहों में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया। इनायतपुर तथा लेजुआर की मुखिया क्रमशः के आवासीय परिसर में आयोजित समारोहों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सारण हमेशा अपना इतिहास दोहराता भी है तथा नया इतिहास एवम नया कीर्तिमान का गवाह रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन बृद्धि एवम पेंशन के लिए वे आजीवन संघर्ष करेंगे। उन्होंने दावा किया कि जिले के पंचायत प्रतिनिधि परिवर्तन का मन बना चुके हैं। उन्होंने रिकार्ड मतों से अपनी जीत का दावा किया। मौके पर मुखिया पति क्रमशः राजेश ठाकुर तथा ध्रुव देव गुप्ता ने सुधांशू रंजन की जीत में सहभागी होने का आश्वासन दिया। उधर सुधांशू रंजन ने बलेसरा तथा बंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि क्रमशः ओम प्रकाश कुशवाहा तथा कन्हैया साह के घर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर उद्धव यादव मनोहर यादव मिथिलेश सिंह कफील खान आदि अनेक लोग मौजूद थे।