पत्रकार पर जानलेवा हमला, बीच- बचाव में आये वृद्ध पिता व भाई को भी हमलावरों ने पीटा
#तीनो पीएमसीएच रेफर
भगवानपुर(सिवान):
सोमवार के रात्रि में केवल सच पत्रिका के पत्रकार आनन्द प्रकाश पाण्डेय ,पिता- विश्वनाथ पाण्डेय, भाई रवि प्रकाश पाण्डेय पर तथा कथित गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जिसमे हमलावरों वार से तीनों लोग काफी गम्भीर स्थिति में पटना पीएमसीएच इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आनन्द प्रकाश पाण्डेय व हमलावरों के बीच जमीनी विवाद लंबे समय से चल रहा है। जिसका सुनवाई अनुमंडल कोर्ट, महारजगंज में विचाराधीन है। कोर्ट के समक्ष उचित कागजात पेश नही करने के कारण फैसला आनन्द प्रकाश पाण्डेय के पक्ष में जाते देख भयभीत करने के लिए पत्रकार पर हमला कर पत्रकार जानलेवा हमला किया गया। बीच- बचाव करने पर उनके पिता व भाई को भी बुरी तरह पीटा गया है। तीनो पीड़ितों को सदर अस्पताल सिवान के द्वारा स्थिति गम्भीर देख पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जहां इमरजेंसी वार्ड में तीनों इलाजरत है। इस मामले में भगवानपुर थाना को लिखित आवेदन दिया गया है।




Recent Comments