
एनडीए की जीत पर मशरक में गाजे बाजे के साथ निकला विजय जुलूस
मशरक( सारण): राजग संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुने जाने एवं महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्यासी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रचंड बहुमत से बिजयी होने के बाद मशरक में जश्न का माहौल है। बैंड बाजे के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए मशरक भाजपा कार्यालय से विजय जुलूस निकाला गया जो मशरक बाजार के मुख्य मार्ग छपरा मेन रोड, बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, डाकबंगला रोड, माॅ सिद्धिदात्री मंदिर, स्टेशन रोड, सिनेमा रोड, सतीवारतीर, मशरक तक्थ गांव, थाना शिव मंदिर मोड़ होते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरा । जहा सैकड़ो कार्यकर्त्ताओ अपने चेहते नेता के दूसरी बार शानदार जीत पर बैंड बाजा, रंग गुलाल व डीजे के साथ नर्तकियो के नृत्य पर पूरे बाजार में झूमते नजर आए। विजय जुलूस में मशरक भाजपा कार्यकर्ता पूरे जश्न में डूबे हुए थे। जैसे ही विजय जुलूस भाजपा कार्यालय से निकला नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया, एनडीए कार्यकर्त्ताओ ने इस मौके पर मिठाई भी पूरे बाजार के लोगों के बीच वितरित किया। कार्यकर्ता पूरे बाजार के ब्यवसाइयो से मिलते हुए अभिवादन करते हुए जुलूस निकाला। जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह, भाजपा के बीरबल प्रसाद, राकेश सिंह, श्यामबिहारी सिंह, रंगा मुखिया के नेतृत्व में मिठाई बाटी गई। अबीर गुलाल से सराबोर होकर पटाखे का आवाज से दीपावली व होली का माहौल बन गया था। सभी युवाओं में गजब का उत्शाह देखने को मिल रहा था। उक्त मौके हजारो कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments