आपसी विवाद में वृद्ध घायल

रिपोर्ट:परवेज अख्तर/सिवान:
हसनपुरा (सिवान) :
एमएच नगर थाने के तेलकथू गांव में शनिवार की दोपहर भूमि विवाद में
एक वृद्ध को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घायल पंचम चौधरी (65) हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि
शनिवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो भाई आपस मे भीड़ गए।
इसमें जिससे पंचम चौधरी के भाई भिखारी यादव के पोता ने
गड़ासी पंचम चौधरी के सर पर वार कर दिया। इससे पंचम चौधरी
गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल
लाया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।
इस मामले में पंचम चौधरी ने पांच को आरोपित किया है।
इस घटना में दूसरे पक्ष से भी घायल हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि
पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments