बैंकुठपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड, अंचल से लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यालय हैं। 22 पंचायत वाले इस प्रखंड केजनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोग प्रतिदिन विभिन्न कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित कार्यालय आते हैं। लेकिन इन दिनों प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों से लेकर जनप्रतिनिधियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रखंड परिसर में स्थित सभी कार्यालयों में आने जाने के लिए सड़क बनी है। बारिश के बाद सभी सड़कों व रास्ते तथा कार्यालय के इर्दगिर्द कीचड़ व जलजमाव के कारण लोगों को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। लोग जैसे-तैसे कीचड़ व जलजमाव से होकर कार्यालयों में पहुंचे हैं। यही हाल पदाधिकारियों तथा कर्मियों का भी है। प्रखंड कार्यालय के पीछे एसएफसी का गोदाम स्थित है। गोदाम में अनाज लाने तथा जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा अनाज का उठाव करनेके लिए वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। यहां भी कीचड़ फैला हुआ है। कीचड़ तथा जलजामव के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति प्रखंड कार्यालय परिसर में नाली का निर्माण नहीं होने से उत्पन्न हुई है। लेकिन नाली का निर्माण का जलजमाव की समस्या दूर करने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ अरविद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या के निदान के लिए जलनिकासी की व्यवस्था करने की दिशा में काम किया जा रहा है।प्रखंड कार्यालय परिसर का हाल देखकर प्रखंड क्षेत्र के विकास के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों को अपने काम के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित कार्यालयों में आना-जाना पड़ता है। पूरे परिसर में कीचड़ व जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।