मशरक दूरभाष केन्द्र मे भीषण डाका, पिस्टल के बल लूटकांड को आपराधियों ने दिया अंजाम

———————
#मशरख से रोहित कश्यप की रिपोर्टः
———————
मशरक (सारण):भारत संचार निगम लिमिटेड के मशरक दूरभाष केन्द्र में रविवार को रात्रि पहर में हथियार के बल पर अपराधियों ने भीषण डाका डाल करीब दो लाख रूपये से अधिक का सामन लूट लिया। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुची तब तक अपराधी भाग गए थे। रात्रि करीब 12 बजे के करीब 8-10 अपराधियों ने बीएसएनएल के कार्यालय में मेन गेट फांद कर घुस गए तथा असिस्टेंट टेलकम टेकनीसियन अरविंद कुमार एवं तारकेश्वर ठाकुर कर पर पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। इसी बीच अन्य अपराधियों ने दोनो कर्मी का मोबाइल छीन लिया तथा अरविंद के गले से सोने का लाॅकेट तथा तारकेश्वर ठाकुर के 5 हजार रूपये लुट लिया। अपराधियों ने चाभी छीन कर कार्यालय में घुस घंटो खोज बीन किया तथा 46 बैट्री खोल कर पीकप भान पर लाद कर ले गए। अपराधियों ने दो पीकप भान भी लाकर आए थे जिसपर सभी समान लाद कर ले गए। एटीटी तारकेश्वर ठाकुर जेनरेटर के पास जाकर देख रहे थे इसी बीच धब धब की आवाज आई तो पीछे हटके देखा तब तक सभी अपराधी सामने आकर पिस्तौल सटा कर बाध दिया। इसके बाद एटीटी अरविंद कुमार को भी बाद दिया। एक अपराधी ने क। कि ज्यादा चलाकी करने का प्रयास किया तो साले जान से मार देंगे। बाकी सभी अपराध कर्मी कार्यालय में घुस कर बैट्री खोल कर ले गए।
एटीटी तारकेश्वर ठाकुर ने बताया कि रात्रि के 12:10 बजे करीब दुरभाष केन्द्र में अरविंद कुमार एटीटी (असिस्टेंट टेलकम टेकनीसियन) एवं तारकेश्वर ठाकुर एटीटी (असिस्टेंट टेलकम टेकनीसियन) उपस्थित थे। दोनो कर्मी को बंधक बना अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।
12:12 में अपराधियों ने एटीटी तारकेश्वर ठाकुर एवं एटीटी अरविंद कुमार को रस्सी से बाॅध कर बंधक बना लिया।
एटीटी अरविंद कुमार ने बताया कि अपराधियों के पास पिस्तौल भी था तथा कोई भी हड़कत करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे थे।