
दैनिक खोज खबर/जलालपुर (सारण)। प्रखंड के सम्होता गांव निवासी एवं अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी युगेश्वर मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार मिश्रा ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 45वीं रैंक प्राप्त कर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अंकित कुमार मिश्रा तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई चंदन मिश्रा पटना में बैंक अधिकारी हैं, जबकि मंझले भाई कुंदन मिश्रा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी भाभी भी बीडीओ के पद पर सेवाएं दे रही हैं। उनकी माता माधुरी देवी गृहिणी हैं।
अंकित की प्रारंभिक शिक्षा छपरा में हुई। इसके बाद उन्होंने बीआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2018 में उनका चयन रेलवे में सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुआ था। उन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही आरओ परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी पद के लिए भी उनका चयन हो चुका है।वे आई ए एस की तैयारी मे लगे हैं
उनकी सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीण युवा सुजीत दूबे ने बताया कि गांव के युवाओं में अब तक सेना, पुलिस और रेलवे सेवाओं के प्रति अधिक आकर्षण था, लेकिन अंकित मिश्रा ने प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल कर युवाओं को अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया है। वे आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
अंकित की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हे बधाई देने वालो मे पं सुरेंद्र दूबे,डा सत्येंद्र सिंह(बबलू),रजनीकांत चौबे,चितरंजन चौबे,निखिल,राज,छोटु शिकारी,प्रवीण पूरी,शीबू मिश्रा अखिलेश्वर पांडेय पवन तिवारी दिलीप कुमार सिंह सुरेन्द्र राम सहित क ई अन्य भी शामिल हैं।




Recent Comments