मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल

मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में रविवार को न्यायालय के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दखल दहनी कराई गई।अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार सौरभ के नेतृत्व में प्रशासनिक कदम उठाया गया, जिससे संपत्ति विवाद का निपटारा हुआ। तेजपुरवा गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद यादव को उनके पैतृक घर के हिस्से से वंचित कर दिया गया था। अपने पैतृक संपत्ति के हिस्से के लिए पीड़ित ने कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसके बाद अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सीओ भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पैतृक घर के विवादित हिस्से को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और पीड़ित राजेश्वर प्रसाद यादव को विधिवत दखल-दहनी दिलाई। प्रशासन ने मुक्त हिस्से पर ताला लगाकर अपना नियंत्रण सुरक्षित कर लिया है। इस दौरान कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरी प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।