☀सीवान व गोपालगंज के विभिन्न थानों में दर्ज है दर्जनों मामले

✍️ by-parmarmedianetwork
♨सीवान : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीवान पुलिस की सक्रियता इन दिनों काफी बढ़ गई है । सीवान मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के महुआरी बलुआ टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर के हत्या, डकैती, लूट व शराब तस्करी के मामले का कुख्यात अभियुक्त सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया ।
रविवार की रात सीवान मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर के गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम में अभिनंदन यादव, ललन कुमार, विकास कुमार सहित स्थानीय थाने के गृह रक्षक वाहिनी के सशस्त्र बल शामिल थें ।
पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी सुनील सिंह काफी दिनों से फरार चल रहा था । इस कुख्यात अपराधी पर सीवान जिले के सीवान मुफस्सिल थाने में हत्या, डकैती, लूट व शराब तस्करी के कुल पांच मामले, सीवान के जामों थाने में दो मामले, गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने में चार मामले व हथुआ थाने में एक मामला दर्ज हैं ।




Recent Comments