
कार्यकम में मंच पर एकजुटता प्रदर्शित करते पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्री अशोक चौधरी
छपरा । स्थानीय शहर के हेमनगर स्थित सिटी गार्डन में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। सारण जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह “विकल” की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक के मुख्य बिंदु
- विकास कार्यों की सराहना: मंत्री अशोक चौधरी ने पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार सरकार द्वारा आम जनता और विशेष रूप से शिक्षकों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की विस्तृत चर्चा की।
- एमएलसी चुनाव पर फोकस: उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से आग्रह किया कि वे जदयू उम्मीदवार ई० आनंद पुष्कर के पक्ष में एकजुट होकर अधिक से अधिक मतदान करें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधान परिषद भेजें।
- अध्यक्षीय संबोधन: जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने सभी शिक्षक मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए ई० आनंद पुष्कर को विधान परिषद में शिक्षकों का मजबूत प्रतिनिधि बनाने का आह्वान किया।
प्रमुख उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
बैठक में विधान पार्षद प्रोo (डॉo) वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक रणधीर सिंह, पूर्व सांसद लाल बाबू राय, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, गोपालगंज जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, डॉo विशाल सिंह राठौड़, जयप्रकाश यादव, प्रदेश महासचिव राजेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, ई० प्रभाष शंकर, कुसुम देवी, सुनील सिंह कश्यप, विजय सिंह, पशुपति पटेल, मनोज पटेल, संतोष तिवारी, शिव प्रकाश सुमन, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिंह, वरूण प्रकाश, भोला सिंह, रामाधार सिंह, रामकिशुन सिंह, दयानंद सिंह, पवन कुमार सिंह, विजय कुमार पटेल, डब्ल्यू सिंह काका, संजीव सिंह, राजेश्वर सिंह, ललिता सिंह, चांदनी कुशवाहा, अशोक सिंह, धनवंती देवी, इम्तेयाज परवेज, गुड्डू खां, दीपक सिंह, शम्भू मांझी, सतीश शर्मा, बाल्मीकि पाठक, नेसार हैदर, निर्मल कुमार, मन्नु गिरि, जयप्रकाश महतो, कुसुम रानी, डा० रीता भारती, अरुण गिरी, विवेक कुमार, अजय प्रसाद, प्रभुनाथ कुशवाहा, बबलू सिंह, सद्दाम, जहांगीर आलम मुन्ना, डा० जयप्रकाश भारती, संजय राम, छोटेलाल राय, गुड्डू राय सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और शिक्षक मतदाता उपस्थित रहे।




Recent Comments