
छपरा ।जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष से वीडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एक-एक लाभुकों को खोज कर उनका गृह निर्माण पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रवासी श्रमिकों के नाम पर आवास आवंटित है और उनका आवास अभी तक नहीं बना है, उन्हें खोज कर उनका आवास बनवाना सुनिष्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास का कोई किष्त लम्बित नही होनी चाहिए तथा दूसरे और तीसरे किश्त की संख्या में गैप नहीं आना चाहिए। जिलाधिकारी क े द्वारा इस योजना की समीक्षा मे कुछ प्रखंडों मे इसकी प्रगति संताेष जनक पायी गयी जबकि अमनौर और मशरख प्रखंड की प्रगति नगण्य पायी गयी जिसपर वहाँ के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की माँग की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा दस दिन पूर्व में भी इस योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी थी। जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट कर दिया कि जो आवास सहायक और पर्यवेक्षक कार्य में शिथिलता वरतेंगे वे नपेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी दरियापुर और दिघवारा के द्वारा आवास सहायकों के ठीक ढ़ंग से कार्य नहीं करने की बात कही गयी जिसपर जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध रिपोर्ट की माँग की और निदेषक डीआरडीए को जाँचोपरांत वैसे आवास सहायकों का पदमुक्त करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आवास सहायक अपने पंचायतों में घुम-घुम का देंखे और कार्यों को पूर्ण करायें। जिलाधिकारी ने द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों को पूर्ण करने के लिए अभियान चलाने का निदेष दिया गया। मुख्यमंत्री सात निष्चय योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी न े पाया कि पिछले एक सप्ताह में जिला में 231 योजना पूर्ण करायी गयी है परन्तु इसमे लहलादपुर और तरैया प्रखंड मे प्रगति शून्य पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 30 जून तक नल-जल की सभी योजनाओं को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा को इसके लिए मशरख में कैम्प करने का निर्देश दिया गया। पक्की गली नली की योजना में अच्छी प्रगति पर जिलाधिकारी के द्वारा संताेष व्यक्त किया गया। पंचायतों में प्रति परिवार चार मास्क के वितरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मास्क हर हाल में जीविका समूह से हीं खरीदा जाय और इस सप्ताह के अंत तक इसका वितरण शत् प्रतिशत कराना सुनिष्चित कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कैम्प में रह रहे सभी प्रवासियों को न्यूनतम एक हजार रुपये की राशि देय है। कोविड पोर्टल और सम्पूर्ति पाेर्टल पर इन प्रवासियों का डाटा बेस शीघ्र अपलोड करा दिया जाय। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की जिला में उपलब्धि मात्र 42 प्रतिशत रहने पर असंताेष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि एक तरफ बनियापुर प्रखंड में इसकी उपलब्धि 70 प्रतिशत है वहीं मषरख में यह 11 प्रतिशत है। जिलाधिकारी के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा को मषरख मे जाकर इसकी प्रगति सुनिष्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा समाजिक सुरक्षा पेंशन के लंम्बित और रिज ेक्षन वाले मामले की समीक्षा करने तथा इसके शीघ्र निष्पादन का निर्देश सभी एसडीओ को दिया गया। वीडियोकॉफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ निदेशक डीआरडीए सुनिल कुमार पाण्डेय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा, सहायक समाहर्त्ता वैभव श्रीवास्तव, डीसीएलआर सदर संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments