मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में रात में लगी आग से झोपड़ी जलकर राख हो गई।जिसमें एक बाइक समेत हजारों रुपये मूल्य के समान भी नुकसान हो गया।बताया गया है कि मिर्जापुर गांव निवासी स्व द्वारिका महतो के पुत्र शंकर महतो का झोपड़ी में रात्रि में खाना खाने के बाद आग की लपट दिखाई दी।जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक एक बाइक समेत हजारों रुपये मूल्य के समान जल कर राख हो गई।पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि किसी शरारती तत्वों का इसमे हाथ है।