डोरीगंज(सारण) : छपरा पटना मुख्य मार्ग पर अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी मोड़ के समीप बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक सवार जख्मी दोनों युवकों को बस चालक द्वारा दिघवारा अस्पताल में भर्ती करा अपनी बस छोड़कर
फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक सोनपुर थाना क्षेत्र के रानी पहलेजा निवासी उत्तम कुमार व अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव निवासी राहुल शर्मा है। जिनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अवतार नगर थाने के एएसआई अनिल शर्मा द्वारा अस्पताल पहुंचे बस को जप्त कर थाने ले आए। जख्मी दोनों युवक शादी की खरीदारी कर नरांव जा रहे थे।