एकमा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में गुरुवार को चार लोगों के सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए है। इन चार पॉजिटिव सैंपल में तीन पुरुष व एक महिला शामिल हैं।

एकमा सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि गुरुवार को चार सैंपल कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के बनपुरा, रीठ व हुस्सेपुर से एक एक सैंपल कोविड पॉजिटिव मिले हैं जबकि माँझी प्रखण्ड क्षेत्र के बरेजा गांव से एक सैंपल कोविड पॉजिटिव पाया गया है।

कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों के स्वास्थ्य की निरन्तर निगरानी की जा रही है। कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है।