मढ़ौरा ।
गौरा ओपी क्षेत्र के शेरपुर से पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार व्यक्ति शेरपुर निवासी लालजी मांझी बताया गया है । मामले में गौरा ओपी में पदस्थापित एएसआई रंजीत कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज की है । प्राथमिकी में कहा है कि उन्हे एक गुप्त सूचना मिली थी । जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी को देशी शराब का गैलन लेकर भागते हुए गिरफ्तार किए ।