75वें स्वतंत्रता दिवस पर मढ़ौरा बीडीओ ने उड़ाए कबूतर

मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस शांति के पैगाम का प्रतीक कबूतर को उड़ाए।वहीं झंडोत्तोलन का कार्यक्रम पूरे धूमधाम से मना ।कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने झंडोत्तोलन की।कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गान का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर मढ़ौरा एसडीओ ,एसडीपीओ,कार्यपालक पदाधिकारी,सीओ समेत कई अधिकारी व कर्मी के साथ गणमान्य लोग भी उपास्थित रहे।