पटना में बस पलटी, 4 लोगों की मौत, 30 से अधिक यात्री घायल
दैनिक खोज खबर डेस्क, पटना
पटना के अगमकुंआ इलाके में एक बस पलट गई है। बताया जाता है कि बस की रफ्तार अधिक होने के कारण यह धेनुकी मोड़ के निकट 15 फीट नीचे के गढ़े में जा गिरी। हादसे में फिलहाल 4 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल है।

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने भी राहत कार्य मे लोगों का हाथ बंटाया।
बताया जाता है कि बस समस्तीपुर की ओर जा रही थी।
हादसे में घायल लोगों को पीएमसीएच व एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे ने मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि हादसे के कारणों की जाँच की जाएगी इसके लिए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जाएगा। एसएसपी ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की है।




Recent Comments