अपहृत युवती को पुलिस ने प्रेमी संग किया बरामद
#धर्मेन्द्र कुमार/ तरैया (सारण) : पुलिस ने अपहृत युवती और प्रेमी को डेरनी के ककरहट गाँव से बरामद कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार आरोपित प्रेमी भीम सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया गया तथा युवती को 164 के ब्यान के लिए न्यायलय भेज दिया है। मालूम हो किअपने ननिहाल के गाँव पचभिण्डा से एक युवती के अपहरण का मामला थाने में दर्ज किया गया है।इस सम्बंध में राजधानी गाँव निवासी सविता देवी ने थाने में नौ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें डेरनी थाना के ककरहट गाँव निवासी भीम सिंह समेत अन्य को भी अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का आरोप है कि उसकी पुत्री 16 वर्षीय शिवानी कुमारी अपने ननिहाल पचभिण्डा में रहती थी।जहाँ से सभी लोगो ने मिलकर मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया है।पीड़िता का आरोप है कि सभी लोग मिलकर मेरी पुत्री का अपहरण कर जबदस्ती भीम सिंह से शादी करवा दिया है।




Recent Comments