👈मुकेश /कुमुद “दैनिक खोज खबर “नालंदा👉


⚫हरनौत  संवाददाता बाजार के व्यस्तम  रोड में मोटरसाइकिल के डिक्की से 50 हजार रूपया निकाल कर भागने में सफल रहा। बताया गया कि पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मां-बेटे बख्तियारपुर स्थित एक बैंक से 50 हजार रुपया निकाल कर मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। इसी बीच गोनावा रोड में सड़क किनारे मोटरसाइकिल लगाकर सब्जी खरीदने गया था। तब तक  उचक्का  मोटरसाइकिल के डिक्की खोलकर पैसा ले भागा था। सब्जी खरीद घर वापस आया तो मां बेटा ने डिक्की खोल कर  सब्जी रखने लगा तो देखा कि डिक्की से पैसा गायब है। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। शक के आधार पर पास में ही अमरूद बेच रहे एक फुटपाथ दुकानदार  को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है, लेकिन अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।