✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान-:वीर पटेल अमर रहे’ उद्घोष के बीच गुरुवार को शहर के डायट परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर संबंधित प्रशिक्षण संस्थान के वरीय व्याख्याता हृदयानन्द सिंह व प्रह्लाद पड़ित ने लौह पुरुष के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी। व्याख्याता हृदयानन्द सिंह ने अपने सारगर्भित संबोधन में आधुनिक इंडिया के निर्माण में पटेल द्वारा किए गए ऐतिहासिक योगदान को भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का अमूल्य धरोहर बताया। मौके पर डीएलएड नियमित मोड के प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। मौके पर विजयारानी, शाजिया खालिद, आसिफ हुसैन, मीनाक्षी कुमारी, रेशमी कुमारी, मनु कुमार, नवदीप कुमार, मो कादिर आदि प्रशिक्षुओं ने भी पूर्व गृहमंत्री पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।




Recent Comments