जीरादेई स्थित प्रतिमा के माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ दौड
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। राष्ट्रीय युवा जन जागरण सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय अभियान के तत्वाधान में आज पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में महात्मा गांधी के 150 मी जयंती वर्ष में भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जीरादेई स्टेशन स्थित देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के मूर्ति की सफाई और मूर्ति पर माल्यार्पण करके यात्रा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्वच्छता संदेश यात्रा का आयोजन किया गया जो जीरादेई स्ट्रेशन से जीरादेई मोड़ होते हुए श्यामपुर भंटापोखर आदि गांवों को होते हुए सीवान पहुंची। इस यात्रा में भंटा पोखर गांव के शिक्षक पारसनाथ अवध किशोर सतेंदर पंकज आदि ने यात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। जमसिकरी गांव में यात्रा का स्वागत हुआ जहां दीप नारायण सिंह रूप नारायण सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। भादा गांव में शिक्षक रमाशंकर सुनील प्रसाद मनोहर जी आदि के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ गोपालगंज मोड़ पर राजा प्रसाद, डॉ आर के पांडेय, स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त अभिषेक कुमार सिंह आदि ने माला पहना कर यात्रियों का स्वागत किया ।वही यात्रा में शामिल लोगों द्वारा गोपालगंज मोड़ स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद डॉ भीमराव अंबेडकर दरोगा प्रसाद राय एवं शहीद चंद्रशेखर के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, यात्रा पटेल चौक पहुंची जहां सरदार पटेल के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया 11 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में पदयात्री आशीष अग्रवाल कौशलेंद्र प्रताप रवि रंजन श्रीवास्तव कुशेश्वर नाथ तिवारी मनोरंजन प्रसाद ज्योतिश्वर भारती विजय कुमार प्रसाद दुर्गेश कुमार संजय कुमार नंद जी वीरेंद्र कुमार सिंह भानु प्रकाश ओझा महात्मा भाई पंकज कुमार यशवंत कुमार सिंह डीएम सिंह शाही जी अजय कुमार सिंह अजय कुमार पटेल राकेश कुमार सोनी आलोक कुमार अमर सिंह समेत कई लोग शामिल थे




Recent Comments