परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के रुइयाबंगरा गांव में मंगलवार जीरादेई व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के श्राद्ध कर्म पर परिचर्चा, श्रद्धांजलि सभा तथा दरिद्रनारायण भोज सहित वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरौली मठ के महंथ रामनारायण दास ने की। कार्यक्रम को समाजसेवी मंटू शाही,प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह, आचार्य अरविंद मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. मनीष सिंह, नन्हे सिंह,लक्ष्मण सिंह, राजेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह, हरिकांत सिंह,जदयू नेता लालबाबू प्रसाद, संजय सिंह आदि ने संबोधित किया।
——-