एआईएसएफ की बैठक सम्पन्न, स्थापना दिवस पर 12-13 अगस्त को

✍परवेज़ अख्तर/सीवान;

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की बैठक आज जे. पी. चौक स्थित वी. एम. मध्य विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता नंद कुमार जी ने की।
बैठक में तय किया गया कि एआईएसएफ के 84 वें स्थापना दिवस पर जिले में 84 पेड़ लगाया जाएगा।जिसमें शैक्षणिक परिसर को प्राथमिकता दिया जाएगा। बैठक में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया।20 अगस्त को जिला स्तरीय सेमिनार एवं सितंबर महीने में जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।सदस्यता अभियान विश्व शांति के नाम,6 अगस्त से शुरू होकर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस,28 सितम्बर तक पहले फेज़ में चलेगा।
बैठक में मौजूद एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने अपनी नेपाल यात्रा का वृत्तांत बताते हुए विगत 26-27 जुलाई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में सम्पन्न नवें एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय सम्मेलन की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1936 में स्थापित देश के पहले छात्र संगठन एआईएसएफ, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में छात्रों को संगठित कर सशक्त बनाया।
बैठक में एआईएसएफ के पूर्व जिला सचिव बदरे आलम, नवीन कुमार पटेल, रूपेशकुमार, अंकेश कुमार ,विकास कुमार साह, राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार’अंशु’ ,इरफान अली, संतोष पांडेय, नौशाद अहमद मौजूद थे।