
•उन्नाव (उ.प्र.) का नाम एक बार फिर सुर्खियों में एक्सप्रेसवे बना रनवे

•जितेंद्र यादव की स्पेशल रिपोर्ट व स्पेशल कवरेज
✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.):-कलम और तलवार की धनी वीर भूमि उन्नाव ने अपनी सफलता की कहानी मे एक अध्याय उस वक्त जोड़ दिया जब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे में आज बांगरमऊ उन्नाव में अपनी 85 वीं साल गिरह मना रही भारतीय वायुसेना की ताकत, 17 फाइटर प्लेन उतारकर जो युद्धाभ्यास किया उससे उन्नाव का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया ये देश का सबसे पहला एक्सप्रेस-वे है जँहा की फाइटर प्लेनों को उतार गया है।

सबसे पहले लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मजूदगी में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग व टेक ऑफ़ किया था “कलम और तलवार” की प्रणेता ये “वीर भूमि बैसवारा” जिसने चंद्रशेखर आजाद, राव राम बक्स सिंह, मौलाना हसरत मोहनी जैसे वीर सपूतों की जननी है।
वहीँ प्रताप नारायण मिश्र; विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी; सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ उमाशंकर दीक्षित द्वारिकाप्रसाद मिश्र भगवती चरण वर्मा, नंददुलारे वाजपेयी रमई काका व शिवमंगल सिंह सुमन जैसे कलमकारों, साहित्य कारों की भी जननी है जिन्होंने अपनी कलम का लोहा पूरे देश में मनवाया है।
उन्नाव जो किसी न किसी कारणों से हमेशा चर्चा मे रहता है ये उस वक्त बिदेशो मे भी चर्चितहोगयाजब यंहा के एक सन्त सोभन ने अक्टूबर २०१३ में कथित रूप से उन्नाव के एक गाँव डौडियाखेड़ा में हजारों टन सोना छिपा होने का सपना देखा। यह गाँव यूपी के उन्नाव जिले की बीघापुर तहसील में गंगा के किनारे स्थित बक्सर से दो किमी पहले पड़ता है। 
लखनऊ से इसकी दूरी 50 किमी व कानपुर से लगभग 80 किमी है। यंहा की लोकसभा की सीट से वर्तमान सांसद साक्षी महाराज हैं। उन्नाव लोक सभा क्षेत्र में १९ लाख मतदाता हैं। जिले में ६ विधानसभा क्षेत्र हैं: उन्नाव, पुरवा, भगवन्तनगर, मोहान, सफीपुर और बांगरमऊ।
✍[DKK MEDIA] स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा प्रसारित •खबर जानने लिए वीडियो देखिए👉जितेंद्र यादव बीघापुर उन्नाव उ.प्र. की स्पेशल रिपोर्ट व स्पेशल कवरेज




Recent Comments