
इसुआपुर।
छपरा-सत्तरघाट मुख्य सड़क के सढ़वारा बाजार पर रविवार को एक अज्ञात अनियंत्रित वैगनआर कार ने दो स्कूली छात्राओं को कुचल कर फरार हो गया। जिसमें बजरहियां गांव के कैलाश राय की 15 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसी गांव के कामेश्वर ओझा की 15 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिसका इलाज पीएचसी इसुआपुर में चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर मुख्य सड़क को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया था। हालांकि स्थानीय पंचायत के मुखिया राजीव रंजन उर्फ गुन्नू सिंह,प्रखंड आत्मा अध्यक्ष विजय कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष राजेश राय, डब्लू ओझा, अशोक ओझा, गुड्डू अंसारी, धर्मेंद्र शर्मा व थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के समझाने बुझाने पर लगभग एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोनों मैट्रिक बोर्ड की सेंट अप पास छात्राएं घर से ट्यूशन पढ़ने सढ़वारा जा रही थी। जिसमें अंजलि साइकिल चला रही थी तथा खुशबू उसी साइकिल पर पीछे सवार थी। मुखिया गुन्नू सिंह के सहयोग से दोनों छात्राओं को पीएचसी इसुआपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी खुशबू का इलाज चल रहा है। परिजन दहाड़े मार कर रो रहे थे। जिसे देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था।




Recent Comments