मध्य विद्यालय लगुनी में मनाई गई अंबेडकर जयंती

मांझी(सारण)। स्थानीय प्रखंड के लगुनी मध्य विद्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। गुरुवार को विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र तिवारी के नेतृव में शिक्षकों व स्कूली बच्चों ने बाबा साहब अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बाबा साहब की जयंती पर उन्हें याद कर श्राद्ध प्रकट करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र तिवारी ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों में शिक्षा का अलख जगाना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर शिक्षकों में शायरा खातून, चंदा शर्मा, प्रिया कुमारी, अभिषेक कुमार, रसोईया हरि राउत समेत दर्जनों की संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।





Recent Comments