
इसुआपुर में गैस की भारी किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं ने जताया विरोध
✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर (सारण) -बरसात की मौसम में इसुआपुर में गैस की भारी किल्लत के वजह से उपभोक्ताओं को बार बार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करना पर रहा है ।सोमवार को उपभोक्ताओं ने स्वेता भारत गैस ग्रामीण वितरक के सामने एसएच 90 को जाम कर सड़क पर आगजनी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया ।प्रदर्शनकारियों का कहना था की बरसात तथा नवरात्र के इस मौषम में भी उन्हें गैस नहीं मिल रहा है ।जिसके कारण उनके घरों में भोजन नहीं बन रहा है ।जिससे छोटे बच्चों को भी समय पर नास्ता भोजन नहीं मिल रहा है ।वही एजेंसी द्वारा गैस को ब्लैकियों द्वारा धरल्ले से बेंचा जा रहा है ।हलाकि स्थानीय पुलिस के समझाने बुझाने पर प्रदर्शन करियों द्वारा जाम हटा दिया गया ।इस बाबत एजेंसी की संचालिका स्वेता ने बताया कि एजेंसी को ही गैस बहुत कम मिल रहा है इस परिस्थिति में सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराना सम्भव नहीं है ।इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को भी दी जाती है बावजूद इन लोगों के द्वारा सड़क जाम करना,एजेंसी के कर्मचारियों को गाली देना तथा एजेंसी को नुकसान पहुचाना आये दिन की बात हो गई है ।




Recent Comments